अयोध्या, अप्रैल 3 -- Ayodhya News: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं के लिए दूरी बढ़ गई है। भीषण गर्मी के इस मौसम में यह दूरी पीड़ादायक साबित हो सकती है। इससे श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। दरअसल परिसर में अंगद टीला के निकट लाकर व शू-स्टैड श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। अब यहीं पर श्रद्धालु अपने जूते चप्पल रखेंगे। इसके चलते रामलला के गर्भगृह तक पहुंचने की दूरी थोड़ी बढ़ गई है। अब श्रद्धालुओं को बैगेज स्कैनर के बायीं तरह स्टील की बैरिकेडिंग लगाकर मोड़ दिया जा रहा है। गर्मी के मौसम में खुले आसमान के नीचे गर्म पत्थरों के फर्श पर चलना थोड़ा कष्टकारी लग रहा है। बैगेज स्कैनर के बाद शू स्टैंड तक कैनोपी न होने की वजह से पत्थर तापमान बढ़ने से गर्म हो जा रहा है। इस बारे में तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय का कहना है कि राम मंदिर...