अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या, संवाददाता। श्रीराम मंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पधारीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नगरवासियों की ओर से राष्ट्रपति को नगर की चाबी सौंपकर उनका सम्मान किया। यह शहरवासियों की ओर से दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार अयोध्या पधारी हैं। महापौर ने न केवल उनका स्वागत किया बल्कि नगर की चाबी सौंपकर पूरे अयोध्यावासियों क...