अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या। श्रीराम मंदिर में गुरुवार को आयोजित श्री राम यंत्र की स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को अयोध्या आगमन पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर की चाबी सौंपी। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। गुरुवार को राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन पर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर महापौर ने न केवल स्वागत किया, बलिक नगर की चाबी सौंप कर नगर वासियों की ओर से सम्मान अर्पित किया। राष्ट्रपति मुर्मु दूसरी बार अयोध्या पधारीं हैं। यह एक तरह का शहरवासियों की ओर से दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...