अयोध्या, अप्रैल 16 -- अयोध्या,संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं परीक्षा परिणाम में अयोध्या अकैडमी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 100 प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के मेधावी छात्र आदर्श तिवारी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं शताक्षी दुबे और वंशिका गुप्ता ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। श्रद्धा सिंह ने 92 प्रतिशत, रीत पाण्डेय ने 88 प्रतिशत और श्लोक तिवारी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इसके अलावा श्रेयांश गुप्ता (85.2%), राघवेन्द्र बढ़ैया (84%), निमय श्रीवास्तव (83.8%), अंशिका तिवारी (82.2%), पलक गुप्ता (81.8%), जया उपाध्याय (81.8%), आयुष शुक्ला (81.4%) और एकता तिवारी (80.6%) स...