लखनऊ, मार्च 13 -- बीकापुर(अयोध्या) , संवाददाता। रामलला के दर्शन के लिए आ रहे बेंगलुरु के एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से भरतकुंड के पास हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेंगलुरु निवासी 69 वर्षीय सीवी राघव अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वाराणसी में दर्शन करने के बाद वह अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भरतकुंड के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए बीकापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संत कुमार मौर्य ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए शव को निजी एंबुलेंस से बेंगलुरु ले जाने की इच्छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.