गिरडीह, मई 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अनुबंध पर कार्यरत अमीन द्वारा वर्षों से सरकारी राशन उठाने के मामले में मधवाडीह पंचायत के मुखिया ने उनके विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। इस सिलसिले में मुखिया मो सदीक अंसारी ने आपूर्ति विभाग को आवेदन देकर आवश्यक करवाई की मांग की है। मुखिया का आरोप है कि अयोग्य होने के बाद भी अनुबंध पर पदस्थापित अमीन द्वारा लगातार सरकारी राशन का उठाव किया जा रहा है, जो नियम के विरूद्ध है। आपूर्ति विभाग को दिए गए आवेदन में मुखिया ने उल्लेख किया है कि बेंगाबाद के कर्णपुरा पंचायत के बिजलीबथान निवासी अर्जुन प्रसाद वर्मा बेंगाबाद अंचल में अनुबंध पर अमीन के रूप में कार्यरत हैं। फिर भी पीएच राशन कार्ड के लाभुक है और उनके द्वारा वर्षों से राशन उठाया जा रहा है। बताया कि पीएच राशन कार्ड संख्या 202000584128 में अनुबंध कर्मी का नाम शामि...