हजारीबाग, मार्च 5 -- हजारीबाग | वरीय संवाददाता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार (5 मार्च) को जिला स्तरीय आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित योजनाओं तथा वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने राशन कार्ड की रिक्तियों की समीक्षा करते हुए अयोग्य लाभुकों के नाम हटाने तथा योग्य लाभुकों को जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने लाभुकों के ई-केवाईसी कार्य में भी तेजी लाने के लिए एनआईसी के साथ समन्वय स्थापित कर चार दिनों के भीतर सुधार सुनिश्चित करने को कहा। चीनी वितरण की समीक्षा के क्रम में डाड़ी प्रखंड में कम वितरण पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.