फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। अयाहशाह विधानसभा में बसपा की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष वीरप्रकाश लोधी के समक्ष बसपा की नीतियों व रीतियों से प्रभावित होकर लल्लू पाल, पंकज पाल, बाबू प्रसाद पाल, रामबाबू पाल, संतलाल पाल, रामकिशोर पाल, चंद्रशेखर पाल, राजेंद्र पाल, प्रहलाद पाल, संतोष पाल सहित करीब एक दर्जन ने पार्टी का दाम थामा। जिस पर सभी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर विवेक माधुरे, सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा, मनोज गौतम, गुलाब पासी, एमपी भास्कर, बाराती लाल निषाद एवं राजपाल गौतम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...