बिजनौर, मार्च 1 -- ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत की खबर के बाद जिले के शिया समाज में गहरा शोक व्याप्त है। किरतपुर क्षेत्र के शिया बाहुल्य गांव मेमन सादात में उनके शहीद होने की खबर से गम व गुस्से की लहर दौड़ गई। उनके इंतकाल पर इमामबाड़ा में शोक मजलिस का आयोजित कर उनके लिए मगफिरत की दुआ मांगी गई। रविवार को किरतपुर के गांव मेमन सादात इमामबाड़ा पर मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें मौलाना शेली अली ने खामेनेई के जीवन और उनके धार्मिक नेतृत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि खामेनेई ने पूरी दुनिया में शिया समुदाय के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने मुल्क और इस्लाम के लिए खुद व परिवार को कुर्बान कर दिया, लेकिन अमेरिका और इजराइल के आगे घुटने ठेकना मंजूर नहीं किया। अयातुल्ला अली खामेनेई मौला अली के खानदान से थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.