मुरादाबाद, मार्च 5 -- शहर के मोहल्ला पीरगैब स्थित हज़रत सुल्तान साहब की दरगाह के सज्जादानशीन सैय्यद अली नईम चिश्ती ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खामेनेई एक बड़ी ताकत थे। उनकी शहादत केवल ईरान का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का नुकसान है। उन्होंने आरोप लगाया कि रमज़ान के मुबारक महीने के दौरान इस तरह बेदर्दी से उनकी हत्या किया जाना दादागिरी और गुंडागर्दी है। उन्होंने खाड़ी देशों का जिक्र करते हुए कहा कि कई देश ऐसे हैं जो अमेरिका और इज़राइल के प्रभाव में हैं। इन देशों ने ताकतों के सामने झुककर अपने मजहब और ईमान से समझौता कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.