आजमगढ़, मार्च 1 -- फरिहा। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शिवली गांव में रविवार की रात आठ बजे शिया समुदाय के लोगों ने ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या के विरोध में कैंडिल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की निंदा की। केंडिल मार्च शांति पूर्वक तरीके से खीरी कि बाग से निकाली गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी धार्मिक नेता पर हमला न केवल एक व्यक्ति विशेष पर आघात है, बल्कि वैश्विक शांति और धार्मिक सद्भाव पर भी चोट है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...