आजमगढ़, मार्च 1 -- मुबारकपुर,हिदुस्तान संवाद। मुबारकपुर नगर के दरबारे हुसैनी शाह मोहम्मदपुर मोहल्ले में शिया समुदाय लोगों ने अयातुल्लाह खामेनेई की मौत से आक्रोशित हैं। सोमवार को दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भारत सरकार से इन दोनों से संबंध खत्म करने की मांग की। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डानाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फांसी की भी मांग किए। मुबाकरपुर नगर में दरबारे हुसैनी शाह मोहम्मदपुर मोहल्ले में शिया समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर विरोध जताया। इस दौरान अयातुल्लाह खामेनेई के मौत पर कुरान पढ़ कर श्रद्धाजंलि देते हुए गम का इजहार किया। मौलाना गमखार हुसैन ने कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई गरीबों,मजलूमों के मसीहा थे। वह जालिम...