अलीगढ़, मार्च 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दारा शिकोह फ़ाउंडेशन की ओर से रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की कथित हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। उनकी आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। अध्यक्ष आमिर रशीद नेइसे अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवता के विरुद्ध खुली आक्रामकता बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ताक़त के बल पर राजनीतिक नेतृत्व को निशाना बनाना वैश्विक शांति को सीधे चुनौती देना है। हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। किसी भी संप्रभु देश के सर्वोच्च नेता की लक्षित हत्या पूरी दुनिया को अस्थिर करने वाली कार्रवाई है। यह नीति नहीं, बल्कि टकराव को भड़काने का रास्ता है। इस दौरान चमन रिजवी, इश्तेहाक हैदर, शाहनवाज खान, वाहिद मलिक, अजीमुद्दीन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.