अमड़ापाड़ा में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर प्रतियोगिता व फल वितरण
पाकुड़, अप्रैल 14 -- अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा के पोखरिया चौक पर अंबेडकर क्लब द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, सीओ औसफ अहमद खां और थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जूनियर ग्रुप में गुरुकुल कोचिंग सेंटर ने प्रथम, सनराइज एकेडमी ने द्वितीय और प्रजापति ट्यूशन सेंटर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में सिद्धि एकेडमी ने प्रथम, सनराइज एकेडमी ने द्वितीय और प्रेपट्री सेंटर चिल्ड्रंस एकेडमी ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल चौखाल में बच्चों ने बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.