पाकुड़, मार्च 11 -- प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर के समीप पुलिस और प्रशासन की टीम ने बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। उपायुक्त और अंचलाधिकारी औसफ अहमद खान के निर्देश पर जिला खनन टीम और एसआई पप्पू कुमार ने बुधवार शाम करीब पांच बजे एक बालू लदे महिंद्रा ट्रैक्टर को पकड़ा। टीम को देखते ही ट्रैक्टर का चालक मौके से भागने में सफल रहा। ​पकड़े गए महिंद्रा ट्रैक्टर का नंबर जेएच 17 आर 9052 है, जिसे पुलिस जब्त कर थाना ले आई है। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 9/26 दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला खनन टीम और पुलिस प्रशासन अब इस मामले की जांच में जुटी है कि बालू का उठाव कहां से किया गया था। पुलिस फरार चालक और ट्रैक्टर मालिक की तलाश कर रही है ताकि नियमानुसार कार्रवाई पूरी की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...