पूर्णिया, दिसम्बर 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय वंचित समाज अधिकार मोर्चा एवं अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में अंबेडकर सदन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. सुधांशु कुमार एवं राष्ट्रीय वंचित समाज अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान मौजूद रहे। इस मौके पर कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। सबों ने सर्वप्रथम डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया। इसके उपरांत वक्ताओं ने इनकी जीवनी का बखान किया। इस अवसर पर कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...