उन्नाव, अप्रैल 11 -- उन्नाव। संवाददाता सिविल लाइन मोहल्ला स्थित अम्बेडकर पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा ने फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस मौके पर उनके पति प्रवीण मिश्रा भानु, ईओ संजय कुमार गौतम, पूर्व विधायक सुंदरलाल कुरील, बार अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा, निम्मी अरोड़ा, शांतिरक्षित भंते, डीजी कुरील, वीएल गौतम, चेतराम, शिवराम, विश्राम लाल, अनूप, शिवपाल, रामखेलावन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.