अयोध्या, मार्च 27 -- अयोध्या। डॉ.भीमराव अन्तर्राष्ट्रीय क्रीडा संकुल डाभा सेमर में खेले जा रहे ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन अम्बेडकर नगर एवं मैनपुरी एकादश के बीच प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल खेला गया। जिसमें टास जीतकर अम्बेडकर नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए 144 रनों का स्कोर खड़ा किया। अम्बेडकर नगर की तरफ से विकास ने सर्वाधिक 44 एवं प्रियांशु ने 41 रन बनाये। जवाब मे 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी एकादश की टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल आज कानपुर छात्रावास व अयोध्या के मध्य खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला मैनपुरी एकादश से दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम से शाम को खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दु...