बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- अम्बेडकर जयंती मनाने तथा उसकी रूपरेखा से संबंधित विषयों पर पहासू थाना परिसर में बैठक का आयोजन हुआ । बैठक में मंगलवार को अम्बेडकर जयंती मनाने के लिए शांति सोहार्द और व्यस्था बनाये रखने पर जोर दिया गया। आयोजकों को कार्यकम की तैयारी में पुलिस का सहयोग करने तथा अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी गई। पुलिस उपाधीक्षक शशांक श्रीवास्तव के निर्देश पर पहासू थाने में हुई बैठक में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बैठक में आये आयोजकों तथा समर्थकों से कहा कि संविधान निर्माता के बनाये कानून जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस ने जुलूस रूट का किया पैदल निरीक्षण बैठक में अम्बेडकर संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार,केपी सिंह, महाराज...