अम्बेडकर जयंती को लेकर बसपा कार्यालय में हुई बैठक
कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- पार्टी कार्यालय ओसा में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर बैठक किया। बैठक में 14 अप्रैल को लखनऊ में वृहद रूप से मनाये जाने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती के मौके पर लखनऊ में भव्य आयोजन किया जायेगा। तैयारी को लेकर उन्होंने जरूरी निर्देश कार्यकर्ताओं को दिये। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी आकाश राव, मंडल प्रभारी रमेश गौतम, राम नरेश, पंकज पासी, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौतम समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.