कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर शुक्रवार को पइंसा थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों, आयोजकों, समाजसेवियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। बैठक में उन्होंने आयोजकों से कहा कि सभी के साथ वार्ता करने का मुख्य उद्देश्य जयंती समारोह को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। कहीं कोई विवाद उत्पन्न न हो। शोभा यात्रा के दौरान आवागमन बाधित न हो। विवादित जगहों पर कतई कार्यक्रम न किया जाए। किसी तरह की कोई शिकायत है तो बीट के सिपाही को तत्काल बातएं ताकि समाधान कराया जा सके। बैठक में ग्राम प्रधान शशिपाल, रियाज अहमद, एकलाख अहमद, राजखेमा गौतम, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...