चाईबासा, अप्रैल 12 -- चाईबासा। भारत के संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। अम्बेडकर जयंती आयोजन समिति, कोल्हान की ओर से ताम्बो चौक (तमाड़बांध), चाईबासा में समारोह का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से जयंती समारोह की विस्तृत रूपरेखा और कार्यक्रमों की सूची तैयार कर ली गई है। इस अवसर पर बहुजन समाज के लोगों ने पूरे शहर में विशाल बाइक रैली निकाली। रैली में कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। समिति ने सभी संगठनों से सक्रिय सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। बाइक रैली सुबह 10 बजे शुभारंभ होगी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर चाईबासा शहर का भ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.