मेरठ, अप्रैल 6 -- नगर में भीमराव अम्बेडकर पार्क में सोमवार को भारत रत्न डॉ. बीआर अम्बेडकर समाज उत्थान समिति मवाना की बैठक हुई जिसमें आदेश वर्मा की अध्यक्षता में अम्बेडकर शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। 14 अप्रैल को मवाना नगर में निकाली जाने वाली अम्बेडकर शोभायात्रा के लिए समिति अध्यक्ष आदेश वर्मा ने बैठक में सम्मानित बुजुर्गों और युवाओं के साथ सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया और आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती निकालने का संकल्प लिया। बैठक में किपल, अजीत, अनुराग, अंकित, शिवा्र हिमांशु, अभिषेक, रमेश, सौरव व मोहित समेत अनेक लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...