बगहा, अप्रैल 29 -- शंभू प्रसाद बेतिया। निज संवाददाताजिले के 7 अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में कुल 1120 छात्र छात्राओं का इस वर्ष एडमिशन होगा। जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी अमित भास्कर ने बताया कि इन वर्गों में एडमिशन के लिए कुल 1928 छात्र छात्राओं ने आवेदन किया है। जिसमे बालिका 777 एवं बालक 1151 शामिल हैं। एडमिशन 10वी वर्ग के अंक के आधार पर होगा। नामांकन के लिए मेधा सूची का प्रकाशन 11मई को होगा जबकि नामांकन 15 मई से लेकर 25 मई तक होगा। वर्ग का संचालन 15 जून से शुरू हो जाएगा। डी डब्लू ओ ने बताया कि प्रति आवासीय विद्यालय में 160 छात्र छात्राओं का एडमिशन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों में नामांकन का मौका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...