लखनऊ, दिसम्बर 12 -- जहांगीरगंज,(अम्बेडकरनगर) संवाददाता। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के माडरमऊ करौली गांव में आयोजित तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। युवक के घायल होने के बाद हर्ष फायरिंग करने वाला फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के माडरमऊ करौली गांव निवासी जगदंबिका पांडेय के पुत्र का तिलक कार्यक्रम गुरुवार की शाम को चल रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की जाने लगी। हर्ष फायरिंग के दौरान तिलक कार्यक्रम में निमंत्रण में शामिल होने आए बगल के गांव बड़ागांव निवासी जिशान पुत्र अब्दुल हक के हाथ को छलनी करते हुए गोली लग गई। जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए घटनाक्रम से हर कोई स्तब्ध रह गया। आनन फानन में घायल जीशान को सीएचस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.