हरदोई, मार्च 24 -- पिहानी। जहानीखेड़ा क्षेत्र के अम्बारी गांव में तेंदुए की आशंका से ग्रामीण सहमे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि तेंदुए की चहलकदमी बनी हुई है। इससे खेतों की ओर जाने में भी डर लग रहा है। मंगलवार को सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम अम्बारी गांव पहुंची और जांच पड़ताल की। दरअलस हाल ही में अम्बारी गांव में एक युवक पर जंगली जानवर ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। बड़ी मुश्किल से उसने खुद को बचाया था। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ गन्ने की छिलाई करने जा रहा था कि गोशाला के निकट उस पर हमला हो गया था। घायल का दावा था कि उस पर तेंदुए ने हमला किया था। इससे पहले भी अम्बारी और उसके आसपास चहलकदमी का दावा ग्रामीणों द्वारा किया जा चुका है। वन विभाग के अफसरों ने तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव ...