लातेहार, फरवरी 12 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को अम्बवाटोली पंचायत भवन में प्रखंडस्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न पंचायतों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर इसका लाभ उठाया। शिविर के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया। विशेष रूप से मंईयां सम्मान योजना की राशि जिन लाभुकों के खातों में नहीं आ रही थी, उनके खातों की आधार सीडिंग मौके पर ही कराई गई। इसके अलावा वृद्धा एवं विधवा पेंशनधारियों के ऐसे लाभुक, जिनका खाता बंद हो जाने अथवा अन्य कारणों से पेंशन मिलना बंद हो गया था, उनका ई-केवाईसी कराकर पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...