हरिद्वार, दिसम्बर 17 -- महानगर कांग्रेस कमेटी एवं अम्बरीष कुमार विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार की जयंती पर उन्हें याद किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ओर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि अम्बरीष कुमार का जीवन संघर्ष, सिद्धांत और लोकतंत्र की रक्षा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज जब संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार हो रहा है, तब अम्बरीष कुमार के जीवन से प्रेरणा लेना अत्यंत आवश्यक है। मौके पर मुख्य वक्ता रजनीकांत शुक्ला, जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमर गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर, पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, मनोज सैनी, श्रीगोपाल नारसन, व्यापारी ...