गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के मंत्री एवं सिविल लाइंस पार्क रोड निवासी अम्बरीश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है। अम्बरीश श्रीवास्तव के पिता अजय कुमार श्रीवास्तव (अतुल) को भेजे गए संवेदना पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुत्र का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति एवं पीड़ादायक होता है। मुख्यमंत्री ने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने में शक्ति देने की प्रार्थना की है। यह भी पढ़ें- गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे ने फार्महाउस में गोली मारकर की आत्महत्या यह भी पढ़ें- सीएम को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में आने का निमंत्रण दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.