बलरामपुर, मार्च 12 -- ललिया, संवाददाता। विकास खंड हर्रैया सतघरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्बरनगर में विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के मजरे धनहवा में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत होती है और कई बार बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं जिससे उनके यूनिफॉर्म खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि धनहवा में जलभराव वाले रास्तों पर अब तक इंटरलॉकिंग का कार्य नहीं कराया गया है जिससे कच्चे रास्ते पर नाली का पानी जमा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार जलजमाव से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका ब...