लखनऊ, मई 15 -- सरोजनीनगर प्रथम वार्ड के अमौसी गांव स्थित चाकोलिया टोला में दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर लोग डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों के खतरे से जूझ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि कई बार पार्षद, नगर निगम, विधायक और सांसद तक शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस रास्ते पर जलभराव है, उसी मार्ग से मस्जिद जाने वाले नमाजी भी गुजरते हैं। गंदे पानी और फिसलन के कारण कई लोग गिर चुके हैं। यह रास्ता तीन मार्गों को जोड़ता है, इसलिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: हरिटोला लेन चंपानगर में पानी, सड़क और नाला की व्यवस्था हो सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल जाना ...