लखनऊ, फरवरी 12 -- अमौसी क्षेत्र के अवध बिहार कॉलोनी में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या अब दूर होने की उम्मीद जगी है। करीब 10 लाख रुपये की लागत से यहां 300 मीटर लंबी नाली का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अवध विहार के नागरिक पिछले कई महीनों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे थे। स्थानीय निवासियों का आरोप था कि क्षेत्रीय पार्षद ने समस्या की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई थी। कई बार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। बीते शुक्रवार को क्षेत्र के नागरिकों ने महापौर से मुलाकात कर अपनी समस्या विस्तार से रखी। उन्होंने जलभराव की गंभीर स्...