फतेहपुर, जून 16 -- अमौली। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते अमौली ब्लॉक के दपसौरा गांव में निर्मित नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ग्रामीणों के लिए बेकार साबित हो रहा है। कई वर्ष पहले लाखों-करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित इस भवन को कार्यदायी संस्था द्वारा स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर भी किया जा चुका है, लेकिन स्टाफ की तैनाती को लेकर विभाग अब तक गंभीर नजर नहीं आ रहा है। लंबे इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस सीएचसी में केवल एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति की थी। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों पर दपसौरा सीएचसी में तैनात यह फार्मासिस्ट यहां सेवाएं देने के बजाय अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी कर रहा है। इसके चलते सीएचसी भवन पर ताला लटका हुआ है और क्षेत्रीय ग्रामीण आज भी इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- ढ...