पूर्णिया, मार्च 27 -- अमौर, एक संवाददाता।रामनवमी के अवसर पर अमौर प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में शामिल रामभक्तों के जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत धुरपैली स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जो विष्णुपुर पंचायत अंतर्गत मंगलपुर के काली मंदिर पहुंची। इसके बाद पूर्व निर्धारित मार्ग से होते हुए यह यात्रा दो दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण करती हुई विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूलमाला से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़े उत्साह के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर नि...