पूर्णिया, मार्च 29 -- बैसा-अमौर, एक संवाददाता।अमौर प्रखंड के तालबाड़ी पंचायत अंतर्गत चौका कपरिया बनगामा स्थित मां काली मंदिर परिसर में रामनवमी के शुभ अवसर पर आयोजित सात दिवसीय महाविष्णु यज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यज्ञ समिति अध्यक्ष सह समाजसेवी लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि कलश शोभा यात्रा में स्थानीय महिलाओं, कुआंरी कन्याओं सहित हजारों ग्रामीण नए वस्त्र धारण कर शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में आगे बढ़ते रहे। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर रंगा माटी, चौराभीटा, अरताहा होते हुए लगभग आठ किलोमीटर की दूरी तय कर रौटा-अमौर सीमा में बहने वाली दास नदी पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से जल भरने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पहुंच...