पूर्णिया, जुलाई 8 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर अंचल कार्यालय में बुधवार को नई अंचलाधिकारी शमीना खातून ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आरओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी कृष्ण मोहन राय ने उन्हें प्रभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद अंचलाधिकारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अंचल कार्यालय को बिचौलियों से मुक्त बनाना होगी, ताकि आम लोगों को किसी भी सरकारी कार्य के लिए अनावश्यक रूप से पैसे नहीं देने पड़ें। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति किसी कार्य के बदले रुपये की मांग करता है तो इसकी शिकायत सीधे कार्यालय को दी जाए, जिस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का त्वरित निष्पादन, भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराना तथा सरकार द्वारा निर्धारित सभी राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का समयबद्ध निष्पादन उनकी प्राथमिकत...