कन्नौज, अप्रैल 4 -- तालग्राम, संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करना शनिवार को उपभोक्ताओं पर भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध के बाद जेई ने गांव की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कई उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई है। तालग्राम क्षेत्र के अमोलर गांव निवासी सुषमा कुशवाहा, राजेंद्र कुमार पाल, अरविंद कुमार, रामबाबू कुशवाहा, अनिल कुमार सहित अन्य उपभोक्ताओं का आरोप है, कि बिजली विभाग के ठेकेदार मनमानी करते हुए जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जिन उपभोक्ताओं पर कोई बकाया नहीं है और जो नियमित बिल जमा कर रहे हैं। उनके यहां लगे पुराने मीटर उखाड़कर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया तो जेई ने सख्ती दिखाते हुए पूरे गांव की बिजली...