अमोनिया गैस सिलेंडर फटने के मामले में फैक्ट्री मालिक पर केस
रुद्रपुर, जून 18 -- गदरपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र स्थित भोला बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस सिलेंडर फटने से हुई मौत और गैस रिसाव के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम गणेशपुर जिला रामपुर यूपी निवासी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता राजेंद्र सिंह करीब 25 वर्षों से भोला बर्फ फैक्ट्री में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। बताया कि 17 जून की शाम करीब सात बजे फैक्ट्री में कार्य के दौरान अमोनिया गैस का सिलेंडर अचानक फट गया।
घटनास्थल पर स्थिति हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र में अमोनिया गैस फैल गई। इससे कई लोगों को उल्टी, घबराहट और अन्य स्वास्थ्य स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.