छपरा, जून 5 -- अमोनिया गैस रिसाव से कोल्ड स्टोरेज में अफरा-तफरी, 10 लोग बीमार आलू भंडारण केंद्र में देर रात हुई घटना, दो लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती सभी की हालत सामान्य छपरा, हमारे संवाददाता।

गैस रिसाव के कारण अफरा-तफरी शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा स्थित रामा कोल्ड स्टोरेज के आलू भंडारण केंद्र में गुरुवार की रात पाइप लाइन से अमोनिया गैस का रिसाव होने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

चिकित्सकों का कहना गैस के प्रभाव से आसपास के करीब 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जबकि दो लोगों को उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी प्रभावित लोगों की स्थिति सामान्य है और किसी के गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद उठी आलोचना स्थानीय लोगों ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते...