अमोनिया गैस महंगी होने की चर्चा, लेकिन सिमडेगा में स्थिति सामान्य
सिमडेगा, मार्च 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। देश के कई हिस्सों में अमोनिया गैस के दाम बढ़ने और उसके असर से कोल्ड स्टोरेज की लागत बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि फर्टीलाइजर कंपनियों में तैयार होने वाली अमोनिया गैस की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर करीब 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। इसके कारण कोल्ड स्टोरेज चेन की लागत में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। जिसका असर आलू उत्पादक किसानों पर पड़ सकता है। हालांकि सिमडेगा जिले में अमोनिया गैस की महंगाई का कोई सीधा असर देखने को अब तक नहीं मिला है। वहीं कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी की सूचना भी नहीं मिली है। स्थानीय स्तर पर आलू की कीमतें भी स्थिर बनी हुई है। स्थानीय किसानों और व्यापारियों का कहना है कि जिले में ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी है। आलू का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.