मोतिहारी, मार्च 23 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। मध्य पूर्व युद्ध के कारण उपजे हालात का असर अमोनिया गैस के आयात पर पड़ने से कोल्ड स्टोरेज संचालक व किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अमोनिया गैस के आयात पर असर से इसकी कीमतों में अचानक उछाल आ गया है। विगत वर्ष 70-72 रुपए किलो बिक रहे अमोनिया गैस की कीमत बढ़कर 120 रुपए किलो पहुंच गई है। अमोनिया गैस की कीमतों में प्रति किलो 50-52 रुपए की वृद्धि हो गई है। कोल्ड स्टोरेज संचालकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे बने रहे तो आगे अमोनिया गैस की कमी होने के साथ इसकी कीमतों में और वृद्धि हो सकती है। अमोनिया गैस की खरीद कोल्ड स्टोरेज संचालक रांची या कानपुर या फर्रुखाबाद से करते हैं। अमोनिया गैस की आपूर्ति सिलेंडरों में होती है। जिले में 22 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। इसमें आलू के सीजन में किसान स...