कन्नौज, मार्च 16 -- कन्नौज। अंतरराष्ट्रीय हालात और बाजार में आई तेजी के असर से अब जिले के कोल्ड स्टोरेज और आलू किसान पर भी सशंकित हैं। अमोनिया गैस की किल्लत की आशंका के कारण जिले के अधिकांश कोल्ड स्टोरेज इस समय चिंतित हैं। वजह तापमान नियंत्रित रखने के लिए इस्तेमाल होने वाली इस गैस की उपलब्धता कम हो गई है और कीमत अचानक बढ़ जाने से संचालकों की परेशानी बढ़ गई है।जिले के विभिन्न कोल्ड स्टोरेज में इस समय लाखों क्विंटल आलू भंडारित है। ऐसे में अमोनिया गैस की कमी और बढ़ती कीमतों का सीधा असर भंडारण व्यवस्था पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कोल्ड स्टोरेज संचालकों के अनुसार बीते एक सप्ताह के भीतर अमोनिया गैस के दामों में भारी उछाल आया है। पहले यह गैस 60 से 70 रुपये प्रति किलो के आसपास उपलब्ध हो रही थी, जबकि अब इसकी कीमत बढ़कर करीब 140 रुपये प्रति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.