चम्पावत, अप्रैल 9 -- योगेश जोशी, चम्पावत। अमोड़ी डिग्री कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में नेहा, रीता, व मीनाक्षी विजेता बनीं। विपक्ष में रिंकू, पूजा व कविता अव्वल रहीं। निबंध में रीता, कविता व नेता पहले तीन स्थान पर रहीं। बीए चतुर्थ सेमेस्टर की निबंध प्रतियोगिता में विनीता, राम सिंह विजेता बने। परिचर्चा में अंजली, सरिताऔर भागीरथी विजेता बनीं। विजेताओं को प्राचार्य डॉ.अजिता दीक्षित ने पुरस्कार दिए। यहां डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रंजना सिंह, डॉ.अतुल मिश्र, संजय गंगवार, हरीश जोशी, हरीश ओझा, दशरथ बोहरा और दिनेश रावत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...