मुंगेर, मार्च 14 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड के माधोपुर खेल मैदान पर फुटबॉल महोत्सव के दौरान पहला मैच अमैया बनाम चौरगांव के बीच खेला गया, जिसमें अमैया की टीम दो गोल से जीत हासिल की। दूसरे मैच में मकवा ने रहमतपुर को पांच गोल से हराया। जबकि जोरारी की टीम को वॉक ओवर दिया गया। इस मौके पर बीडीओ तान्या, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार, राजस्व अधिकारी फैजल खान तथा रहमतपुर पंचायत की मुखिया स्वाति सिंह मौजूद रहीं। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना से आए सहायक निदेश कला खेल विभाग संजय कुमार थे। उनके साथ मुंगेर से बिहार रेफरी मेंबर व टीम इंचार्ज सुनील शर्मा तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के फुटबॉल प्रशिक्षक शत्रुघ्न सिंह भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.