गोपालगंज, मार्च 13 -- थावे, एक संवाददाता। थावे थाना क्षेत्र के अमैठी कला गांव में बीते 10 मार्च को हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इस मामले में पीड़िता के फर्द बयान पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमैठी कला गांव की पम्मी देवी ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान पैठानपट्टी गांव के दो लोग बुलेट बाइक से उनके दरवाजे पर पहुंचे और घर में घुसकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। हल्ला सुनकर बचाने आए उनके पुत्र समीर कुमार और पुत्री शिल्पी कुमारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों को उनकी छोटी बहन जयमाला देवी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थावे ले गईं, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया...