मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के अमैठा चौर में शनिवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही करजा व जैतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की सीमा पर शव मिलने के कारण संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जैतपुर थानाध्यक्ष रजनीकांत पटेल ने बताया कि अमैठा चौर से होकर जाने वाली सड़क से अंदर करीब 18 से 20 वर्षीय एक युवक का शव मिला हुआ है। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...