नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- अरबपति गौतम अडानी और सागर अडानी ने रिश्वतखोरी से जुड़े एक मामले में अह जवाब दाखिल करने के लिए अमेरिकी अदालत से अधिक समय देने का अनुरोध किया है। यह अनुरोध अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) ने भी किया है। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने प्रस्तावों और जवाबों के लिए एक संशोधित समय-सारणी प्रस्तावित की है। न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत के समक्ष दायर एक याचिका में दोनों पक्षों ने कहा कि उन्होंने अदालत के सात अप्रैल के निर्देश के अनुरूप विचार-विमर्श किया है और एक नई समय-सीमा पर सहमति जताई है। इसे न्यायाधीश निकोलस जी गरौफिस के पास मंजूरी के लिए पेश किया गया है।नवंबर 2024 में दायर हुआ था मुकदमा बता दें कि प्रतिभूति और विनिमय आयोग ने नवंबर 2024 में अडानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर प...