बलिया, मार्च 1 -- बलिया। संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक परमात्मा नंद राय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इसराइल के तानाशाह नेतन्याहू द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर हमला कर वहां के नेता अयातुल्ला खोमैनी को मारने की निंदा की है। यह कार्य एक स्वतंत्र देश की स्वायत्तता और संप्रभुता को समाप्त करने वाला है। कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा अमेरिकी तानाशाह डोनाल्ड ट्रंप के कार्यों की घोर निंदा करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...