नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- कांग्रेस ने नई अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यह पाकिस्तान के प्रति अमेरिकी नजरिये में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। इसमें एक बार फिर दावा किया गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रुकवाया था। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने फिल्म गाइड के एक गीत- क्या से क्या हो गया, बेवफा तेरी दोस्ती में... का उल्लेख करते हुए सरकार पर तंज कसा। रमेश ने बताया कि 33 पेज के राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के दस्तावेज व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए हैं। इसमें ट्रंप ने दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष को सुलझाया। उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान आए 2017 के रणनीतिक दस्तावेज की तुलना में पाकिस्तान के प्रति अमेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.