नई दिल्ली, जून 16 -- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारत की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की उस याचिका पर विचार करने से मना कर दिया, जिसमें उसने DXC टेक्नोलॉजी के पक्ष में दिए गए 16.8 करोड़ डॉलर के हर्जाने को चुनौती दी थी। इस मामले की जड़ में जीवन बीमा से जुड़े सॉफ्टवेयर के ट्रेड सीक्रेट्स की कथित चोरी है।कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद दरअसल, डीएक्ससी की पूर्ववर्ती कंपनी कंप्यूटर साइंसेज कॉर्प (CSC) ने 1990 के दशक में बीमा कंपनी ट्रांसअमेरिका को अपना सॉफ्टवेयर लाइसेंस दिया था। साल 2019 में डलास की एक फेडरल कोर्ट में दायर मुकदमे में डीएक्ससी ने आरोप लगाया कि टाटा ने ट्रांसअमेरिका के 2,200 कर्मचारियों को नौकरी पर रख लिया और उनके जरिए सीएससी के सॉफ्टवेयर तक मौजूदा पहुंच तथा मालिकाना जानकारी का इस्तेमाल कर एक प्रतिस्पर्धी लाइ...